दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से दो दिन गर्मी से कुछ राहत रही, लेकिन अब फिर से तापमान चढ़ने लगा है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बेहाल कर रही है, हालांकि, सुबह-शाम थोड़ी राहत है। मौसम विभाग मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। जबकि, मैदानों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उछाल आने की संभावना है।

शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों छाये रहे तो कहीं चटख धूप खिली। जिससे मैदानों में फिर से भीषण गर्मी महसूस की जाने लगी। बीते गुरुवार और शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ की चोटियों पर हल्के हिमपात के बाद गंगोत्री, यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी। हेमकुंड साहिब के साथ ही कुमाऊं में भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ था। हालांकि, मैदानों में ज्यादातर स्थानों पर आसमान साफ है और धूप खिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, देहरादून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678