शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ समेत  विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के निर्माण को 66.12 करोड़ रुपए की मंजूरी। 

उत्तराखंड राज्य में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में शीतलहर से बचाव के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अलाव जलाये जाने एवं कम्बल वितरण के लिए सभी जिलों को बजट जारी करने के लिए स्वीकृति दे दी है। दरअसल, भारत सरकार और राज्य सरकार के नियमों/निर्देशों के आधार पर पिछले सालों की तरह ही इस साल भी सभी जिलों के लिए 135 लाख रुपए स्वीकृत किया है। इसके साथ ही प्रदेश के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए सीएम धामी ने 66.12 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है।

शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश के 12 जिलों को 10-10 लाख और पौड़ी जिले के लिए 15 लाख रुपए यानि कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें साथ ही मुख्यमंत्री ने  पिथौरागढ़ जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 66.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि के तहत नैनीताल जिले के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा 8.200 किमी लम्बी नहर कवरिंग का कार्य किया जाएगा।

इसके साथ ही कालाढूंगी में चौफुला चौराहे से कठघरियां चौराहे तक 3.100 किमी, कुल लम्बाई 3.800 किमी तक के निर्माण के लिए 12.45 करोड़, विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के तहत कालसन ठांठा मोटर मार्ग से बनोली सुदर्का, ठांठा मोटर मार्गों का सुधारीकरण का कार्य के लिए 3.46 करोड़ को स्वीकृत किया है। इसी क्रम में  देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (7.00 मीटर) में चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य के लिए 10.86 करोड को मंजूरी दो है। अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में पोखरी-बैगनिया व पोखरी बिनवाल के लिए चायखान से बलिया होते हुए सम्पर्क मार्ग के किमी० 01 से 9 में डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य के लिए 6.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चम्पावत जिले की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में शहीद शिरोमणि चिल्कोटी (गौडी-किमतोली) मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के लिए 9.58 करोड़,  चंपावत में टनकपुर के आन्तरिक मार्गों का  सुधारीकरण कार्य के लिए 5.98 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के तहत  देहरादून के विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड के देहरादून -रायपुर रोड में चूना भट्टा के निकट रिस्पना नदी पर 55 मीटर विस्तार पुल का निर्माण कार्य के लिए 5.84 करोड़, उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के तहत ट्रांजिट कैम्प में झील से चामुण्डा मंदिर तक मार्ग का पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य (शिवनगर से ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग का अवशेष भाग) के लिए 2.2 करोड़ को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही उधमसिंह नगर जिले के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के मुख्य बाजार के मध्य सम्पर्क मार्गों का पुनरनिर्माण कार्यों के लिए 2.82 करोड़,   टिहरी जिले के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के  बिलोंदी पुल से फिडोगी-धनौल्टी मोटर मार्ग के कार्य के लिए 3.70 करोड धनराशि की स्वीकृति दी है। बरोटीवाला- अम्बाड़ी मोटर मार्ग पर 20 मी की गार्डर ब्रिज के निर्माण के लिए 2.19 करोड़ धनराशि की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही सीएम ने उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के कमल नदी गुन्याटिगांव मोटर मार्ग विस्तारीकरण का कार्य के लिए 4.00 लाख, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के  गुन्याटिगांव के खेल मैदान इण्टर कालेज मंदिर मार्ग तक इण्टरलॉकिंग का निर्माण कार्य के लिए 26.00 लाख की स्वीकृति दी है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678