बड़ी खबर – मुख्यमंत्री धामी को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया, जानिए क्या है माजरा?

उत्तराखंड राज्य की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अचानक दिल्ली बुला लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना हो गए है। मुख्य रूप से प्रदेश में इन दिनों कई मामले चर्चाओं में है जिससे भाजपा संगठन और सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर छवि धूमिल होती नजर आ रही है। दरअसल, जहां एक और विधानसभा में हुई बैक डोर से भर्ती का मामला चर्चाओं में चल रहा है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर विशेषज्ञ समिति गठित किए जाने के बाद कर्मचारियों को निष्कासन करने की कार्रवाई शुरू हो गई है तो वही वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए की गई भर्तियों के बाद भाजपा संगठन पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सबके बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चाएं जोरों शोरों पर हैं चर्चाएं थी कि नवरात्रि के शुरुआती दिनों में ही कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी हटाया जाने की चर्चाएं जोरों शोरों पर है।

इन तमाम मुद्दों को लेकर ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे जिसमें प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर केंद्रीय नेताओं से चर्चा किया जाएगा। यही नहीं, आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बेहद कम वक्त बचा है ऐसे में पार्टी की छवि को और बेहतर बनाए जाने के साथ ही प्रदेश में चल रही हलचलों पर भी दिल्ली आलाकमान तमाम जानकारियां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678