प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों की बूथ स्तरीय समीक्षा करेगी भाजपा, कार्यकर्ता और विधायक होंगे सम्मानित।

उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। क्योंकि, पिछले तीन बार से लगातार भाजपा प्रदेश की पांचो लोकसभा सीट को जीत रही है। लेकिन साल 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीत का मार्जिन पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा है ऐसे में भाजपा भविष्य में होने वाले चावन को देखते हुए अभी से ही अपनी स्थिति को मजबूत करने और कमियों को जाने के लिए समीक्षा करने जा रही है। जिसके तहत बूथ स्तर पर कर्मियों की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में मार्जिन प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर पर बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और विधायकों को सम्मानित करेगी।

वही, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा ने हैट्रिक बनाई है। प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन रहे है। ऐसे में भाजपा ने जो संकल्प लिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांचों कमल की माला भेंट करे, उस संकल्प को पूरा किया है। हालांकि, तमाम लोग इसी बड़ी जीत की अपेक्षा कर रहा था। भविष्य में इस दिशा की ओर आगे बढ़े, इसके लिए प्रदेश संगठन ने तय किया है कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं की बूथ स्तरीय समीक्षा की जायेगी।

भट्ट ने कहा कि जिस भी बूथ पर 90 फीसदी से अधिक मत भाजपा के पक्ष में पड़े है उस बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। शक्ति केंद्रों को 5 बूथ दिए गए है ऐसे में 5 बूथ में से 5 या फिर 4 बूथ जीते है उस शक्ति केंद्र प्रभारी की सम्मानित किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों को कैटेगरी के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिस भी विधानसभा में 70 फीसदी से अधिक मत भाजपा के पक्ष में हुआ है उस विधायक को भी सम्मानित किया जाएगा। इसकी रूप रेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। इसके साथ ही भट्ट ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव को भाजपा प्रचंड बहुमत से जीते, इसकी रूप रेखा भी भाजपा तैयार करने जा रही है।

बीजेपी का 400 पार का नारा पूरा न होने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा ही रखा जाता है। ऐसे में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को जो सीटें मिली थी उसको देखते हुए इस लोकसभा चुनाव में लक्ष्य रखा गया ताकि कार्यकर्ताओ का उत्साहबर्धन किया जा सके। पार्टी ने 400 पार का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में अगर लक्ष्य को पूरा नहीं भी कर पा रहे है तो भी लक्ष्य के करीब पहुंचने से आत्मसंतुष्टि होती है। आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान लक्ष्य इससे अधिक ही रखा जाएगा। जिसका परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा।

400 पार नारे के चलते भाजपा के नेता और कोर वोटर काफी उत्साहित हो गया जिसके चलते जीत की मार्जिन कम हुई है। जिसके सवाल पर भट्ट ने कहा कि अति आत्मविश्वास निश्चित रूप से दिक्कतें पैदा करता है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ने इस चुनाव में पूरी मेहनत से काम की है। क्योंकि अगर भाजपा कार्यकर्ता अति उत्साहित रहता तो परिस्थितियां कुछ ओर ही होती। अन्य राज्यों में क्या स्थितियां रही ये समीक्षा के बाद पता चलेगा लेकिन उत्तराखंड में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी, पीएम और सीएम के संदेश को पहुंचाया है। साथ ही कहा कि ये चुनाव विकास कार्यों पर केंद्रित रही है। विकास बीजेपी का मुद्दा रहा, चुनाव में बीजेपी ने क्षेत्रवाद और जातिवाद से दूर रही है। ऐसे में ये जीत विकास की जीत है।

भट्ट ने कहा कि किसी भी चुनाव की समीक्षा भाजपा बूथ स्तर पर करती है। क्योंकि भाजपा, बूथ केंद्रित पार्टी है। बीजेपी की बूथ कमेटी बूथ इकाई है, ऐसे में बूथ इकाई की सक्रियता से भाजपा सारे चुनाव को जीतती है। लिहाजा, लोकसभा चुनाव की समीक्षा बूथ स्तरीय होगी। उत्तराखंड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया हमेशा ही सकारात्मक रहा है। एक समय वो भी था जब उत्तराखंड कोटे से सुषमा स्वराज मंत्री थी, मुरली मनोहर जोशी मंत्री थे और बच्ची सिंह रावत मंत्री थे। ऐसे में उत्तराखंड के तीन नेताओं को मंत्रालय मिला है। लिहाजा, पीएम मोदी इस बार भी उत्तराखंड के प्रति सौहार्दपूर्ण माहौल रखेंगे। ऐसे में 8 जून को जब शपथ ग्रहण होगा उस दौरान उत्तराखंड के नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ऐसी उन्हें उम्मीद है।

भट्ट ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भविष्य में कांग्रेस कुछ आगे बढ़ने वाली नही है, कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाई ऐसे में कांग्रेस को चाहिए कि वो अपने हार की समीक्षा करें और भाजपा के 400 पार नारे के पीछे ना पड़े। क्योंकि भविष्य में भाजपा का नारा भी 400 पार ही रहेगा। कांग्रेस की जो ठंग बंधन है, वो बहुत जल्दी चकनाचूर होगा। जबकि मोदी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, लिहाजा भविष्य के प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा देश का नेतृत्व करेगी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678