TSR के चेहरे पर ही भाजपा लड़ेगी 2022 का चुनाव

आगामी साल 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। और इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग दौड़ करना भी शुरू कर है। इसी क्रम में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा किया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी साल 2022 विधानसभा चुनाव टीएसआर के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

यही नही, आगामी 2022 का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भाजपा किसके चेहरे पर लड़ेगी के सवाल पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि तीरथ सिंह रावत हमारे मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के चेहरे पर बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। खुद को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि क्या पता हमको जल्द कोई बढ़िया जिम्मेदारी मिल जाए।

2022 का विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है, ऐसे में भाजपा समेत अन्य दल रणनीतियां तैयार कर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। तो वहीं भाजपा, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को ना सिर्फ प्रशिक्षण दे रहे हैं बल्कि रणनीतियां बनाकर आगामी चुनाव के लिए तैयारियां कर रही है जिससे कि साल 2022 चुनाव में प्रदेश के भीतर फिर से कमल खिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678