गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा बाल विज्ञान महोत्सव, जानिए खासियत?

यूकॉस्ट द्वारा विगत वर्ष से प्रदेश में पहली बार सीमान्त पर्वतीय जनपदों के छात्र-छात्राओं में विज्ञान संचार के उदेश्य से सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं हेतु पांच प्रतियोगिताऐं क्रमश: पोस्टर प्रतियोगिता (स्थानीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली), नाटक (पर्यावरण संरक्षण जागरूकता). विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, कविता पाठन (हिन्दी एवं स्थानीय भाषा) कविता पाठन (अंग्रेजी) का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले ब्लॉक स्तर पर उसके पश्चात जनपद स्तर पर किया जाता है।

जनपद स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाता है। विगत वर्ष प्रथम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार की गरीमामयी उपस्थिति में जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत में किया गया था, जिसमें राज्य के ६ सीमान्त जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ से आये लगभग 240 छात्र-छात्राओं, 50 मार्गदर्शक शिक्षकों एवं 50 से अधिक विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

इस वर्ष द्वितीय सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीतास्वामी राजकीय इण्टर कॉलेज, गोपेश्वर, चमोली में किया जा रहा है जिसमें राज्य के ६ सीमान्त जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ से आयोजित की जा रही 05 प्रतियोगिताओं में जनपद स्तर चयनित 240 छात्र-छात्राओं एवं 50 मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

महोत्सव में डा० सी० एम० नौटियाल, भूत पूर्व वैज्ञानिक, बीरबल साहनी पुराविज्ञान, लखनऊ द्वारा लोकप्रिय व्याख्यान एवं जी० एस० रौतेला सलाहकार साइंस सिटी, देहरादून द्वारा फन विद साइंस पर हेंडस ऑन किया जायेगा। इसके अलावा महोत्सव में एन० सी० एस० एम द्वारा लैब ऑन व्हील, विज्ञान प्रदर्शिनी, आकाश दर्शन आदि आकर्षण के केन्द्र होंगे। महोत्सव में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678