राजधानी देहरादून में डबल मर्डर, पटेलनगर क्षेत्र में फैली सनसनी

राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पति और पत्नी की हत्या के बाद दिव्य बिहार इलाके  में सनसनी फैल गई है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार थाना पटेल नगर क्षेत्र के दिव्य विहार इलाके में पति और पत्नी का शव बरामद किया गया है। प्राथमिक आधार पर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस कर्मचारियों को मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी की हत्या के पीछे पत्नी का आशिक बताया जा रहा है जोकि हरिद्वार का रहने वाला है।

पति और पत्नी के हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस कर्मचारियों के अनुसार यह दोनों पति और पत्नी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। और इन दोनों का नाम बबलू और सपना बताया जा रहा है। यही नहीं अभी तक की जो जानकारी सामने निकल कर आई है उसके अनुसार मृतक सपना का एक आशिक जो हरिद्वार का रहने वाला है। जितने भी अनुबंध के चलते सपना के आशिक ने पति और पत्नी दोनों को ही मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678