नैनीताल में भूस्खलन के चलते दो मंजिला मकान हुआ जमीदोज, आसपास के मकानों में आई दरारें।

WhatsAppFacebookTwitterTelegramLinkedInPinterestShare

उत्तराखंड राज्य में आए दिन भूस्खलन के चलते मकानो के जमींदोज होने की घटनाएं सामने आती रही है। इसी क्रम में नैनीताल स्थित स्थित चार्टन लॉज में  दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया। शनिवार को तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है। नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई।

नैनीताल में भूस्खलन के चलते दो मंजिला मकान हुआ जमीदोज, आसपास के मकानों में आई दरारें।

दरारें धीरे -धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दो मंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे, जिसमे तमाम लोग रह रहे थे। हालांकि, इस घटना का एक वीडियो भी स्थानीय लोगो में बनाया है। जिसमे मकान गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।

इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जेसीबी और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है। प्रशासन और पुलिस खतरे की जद में आए मकानों को खाली कराने के लिए मुनादी भी कर रहा है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था के साथ भूस्खलन क्षेत्र में पानी रिसाव रोकने के लिए तिरपाल डाल रहा है।

WhatsAppFacebookTwitterTelegramLinkedInPinterestShare
WhatsAppFacebookTwitterTelegramLinkedInPinterestShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678