उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में बिजली कड़कने और तेज हवाओ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएँ चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, केरल और माहे और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएँ चल सकती हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।

पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गर्जना होने और धूलभरी आँधी चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं भीषण बारिश होने की संभावना है; छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी भागों के साथ-साथ और उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना है। हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। मन्नार की खाड़ी में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। जबकि उत्तरी अरब सागर और गुजरात तथा महाराष्ट्र के तटों के पास 40-50 किमी प्रति घंटे की गति हवाएँ चलने की आशंका है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने का परामर्श जारी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678