लंबे समय बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगाई मुहर

उत्तराखंड राज्य में 10 मार्च को हुए मतगणना के बाद 47 सीटों के साथ भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई है। जहां एक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सरकार में दोबारा से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, तो वहीं कांग्रेस 10 मार्च के बाद से यानी करीब एक महीने से अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई थी यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद भी खाली चल रहा था। लिहाजा अब एक महीने बाद कांग्रेस पार्टी ने ना सिर्फ नए प्रदेश अध्यक्ष बल्कि नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार करण महरा को कांग्रेसका प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है यही नहीं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनावी मात देने वाले विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678