टपकेश्वर में पूजा अर्चना के बाद दृष्टि बाधित छात्रो संग मुख्यमंत्री ने मनाई जन्मदिन, 25 लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर परिवार संग टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678