मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट हुए इन, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ हुए आउट!

देश के कई राज्यों में साल 2022 विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। जिसके तहत मोदी कैबिनेट से कई चेहरे को हटाकर नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के नैनीताल -उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। मोदी केबिनेट में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अजय भट्ट का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है क्योंकि उन्होंने सक्रिय रूप से 1996 से राजनीति में कदम रखा था। हालांकि उत्तराखंड राज्य में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। तो वही, मोदी कैबिनेट में सांसद अजय भट्ट को जगह मिलने से उनका कद और अधिक बढ़ गया है। हालांकि, अजय भट्ट को कौन से विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी यह फिलहाल अभी तय नहीं किया गया है लेकिन बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय राज्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।

हालांकि, उत्तराखंड राज्य से 4 नाम, बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में चल रहे थे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, लोकसभा सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम शामिल है। चर्चा चल रही थी कि इन चारों नामों में से किसी एक व्यक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। जिसके बाद बुधवार को नाम का ऐलान होते ही यह तय हो गया कि उत्तराखंड के नैनीताल -उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट का नाम तय कर दिया गया है।

तो वही, मोदी कैबिनेट में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चर्चा इस बात की है कि रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत ठीक ना होने की वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इसके पीछे की असल वजह क्या है यह तो खुद पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ या फिर भाजपा आलाकमान ही बता सकती है लेकिन इतना जरूर है कि, मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट को जगह मिलने से उनका कद काफी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678