बड़ी खबर – भाजपा ने जारी किए 59 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए नेता जी कहा से लड़ेगें चुनाव

उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर मिली है। बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी किए गए पहली सूची के अनुसार भाजपा संगठन ने फिलहाल 59 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, बची 11 विधानसभा सीटों के लिए भी जल्द उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। पहली सूची में सीएम पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल है। यही नहीं इनमें 5 महिलाओं का भी नाम शामिल है।

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर भाजपा संगठन ने फिलहाल 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में अब यह उम्मीद अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दे सकेंगे। हालांकि, 22 जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक जनसभाओं और रैलियों पर रोक लगा रखी है। ऐसे में प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर डोर टू डोर कैंपेनिग कर सकेंगे।

भाजपा ने फिलहाल पहले लिस्ट में 59 उम्मीदवारों के नाम तो जारी कर दिए हैं। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है ऐसे में उम्मीद है कि कांग्रेस भी जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। मुख्य रूप से भाजपा संगठन ने लगभग सिटिंग विधायकों को ही एक बार फिर से मौका दिया है। यही नहीं,  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस बात पर जोर दिया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। ऐसे में डोईवाला विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार कौन होगा, इसकी स्थिति भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

आपको बता दें कि 70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा। यहां एक ही चरण में चुनाव होगा। दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने बुधवार की सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद शाम को वह पार्टी में शामिल हो गए थे। सूत्रों से खबर है कि विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इन नेताओं को बनाया उम्मीदवार……

खटीमा से पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार से मदन कौशिक
पुरोला से दुर्गेश्वर लाल
यमुनोत्री से केदारनाथ रावत
गंगोत्री से सुरेश चौहान
बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट
थराली से गोपाल राम
कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल
रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी
घनसाली से शक्ति लाल
देवप्रयाग से विनोद कंडारी
नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल
प्रताप नगर से विजय सिंह परमार
धनोल्टी से प्रीतम सिंह
चकराता से रामशरण नौटियाल
धर्मपुर से विनोद चमोलीरायपुर से उमेश शर्मा काऊ
राजपुर रोड से खजान दास
देहरादून कैंट से सविता कपूर
मसूरी से गणेश जोशी
ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल
रानीपुर से आदेश चौहान
ज्वालापुर से सुरेश राठौड़
रुड़की से प्रदीप बत्रा
खानपुर से कुमार रानी देवयानी
लक्सर से संजय गुप्ता
हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतिस्वरानंद
यमकेश्वर से रेणु बिष्ट
श्रीनगर से धन सिंह रावत
चौहट्टाखाल से सतपाल महाराज
लैंसडाउन से दिलीप रावत
धारचूला से धन सिंह धामी
डीडीहाट से विशन सिंह चुफाल
गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा
अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा
सोमेश्वर से रेखा आर्य
सल्ट से महेश जीना
द्वाराहाट से अनिल शाही
लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल
भीमताल से राम सिंह कैड़ा
नैनीताल से सरिता आर्य
कालाढूंगी से बंशीधर भगत
रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट
गदरपुर से अरविंद पांडे
किच्छा से राजेश शुक्ला
जसपुर से शैलेंद्र मोहन सिंघल
काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा
बाजपुर से राजेश कुमार
सितारगंज से सौरव बहुगुणा
नानकमत्ता से प्रेम सिंह राणा
विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान
सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर
भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल
पौड़ी से राजकुमार पोरी
पिथौरागढ़ से श्रीमती चंद्र पंत
कपकोट से सुरेश गरिया
बागेश्वर से चंदन राम दास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678