बड़ी खबर – हिमांचल में मौसम खराब होने के चलते वापिस लौटे सीएम धामी

हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल के लिए रवाना हुए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हिमाचल प्रदेश की रोहडू विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के चुनाव प्रचार में शामिल होना था। लेकिन हिमाचल में खराब मौसम के कारण  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रास्ते से वापिस लौटकर देहरादून पहुंचे। लिहाजा अब सीएम सचिवालय में शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।

दरअसल, हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होनी है। ऐसे में आज शाम 5 बजे सभी प्रचार प्रसार थम जायेंगे। यही वजह रहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश रवाना हो रहे थे। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हिमाचल नहीं पहुंच पाए। हालांकि, हिमाचल में प्रचार प्रसार के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके तहत प्रदेश के तमाम कैबिनेट मंत्री हिमाचल में डेरा डाले हुए है।

हिमाचल प्रदेश के रोहडू विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के चुनाव प्रचार में मौसम खराब होने के कारण रोहडू न पहुंच पाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से रोहडू की जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678