बड़ी खबर–धामी सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक के प्रस्ताओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। अब ये प्रस्ताव सदन के पटल पर विधेयक के रूप में रखा जाएगा।

सभी आंदोलनकारी के आश्रितों को 2004 से इसका लाभ मिलेगा। इस क्षैतिज आरक्षण से सरकारी नौकरी में 10 फीसदी का लाभ मिलेगा। आगामी 5 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में करीब 11,100 करोड़ के ज्यादा का सप्लीमेंट्री बजट को भी कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है। इसके अलावा संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी चाइल्ड केयर लीव की सुविधा देने पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है।

कैबिनेट के मुख्य बिंदु……

धामी सरकार की कैबिनेट मीटिग हुई ख़त्म…….

कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर लगी मुहर।

विधानसभा सेशन में आएगा सप्लीमेंट्री बजट।

करीब 11 हजार करोड़ का होगा सप्लीमेंट्री बजट।

राज्य आंदोलनकारियों की मुराद भी हुई पूरी।

राज्य आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को मिलेगा आरक्षण।

सरकारी नौकरी में 10 फीसदी मिलेगा क्षैतिज आरक्षण।

संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी मिला तोहफा।

चाइल्ड केयर लीव की मिलेगी सुविधा।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678