बडी खबर – बीजेपी में घमासान प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कई विधायकों ने खोला मोर्चा, हाईकमान ने मांगा जवाब

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही भाजपा विधायकों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल सोमवार को मतदान होने के बाद लक्सर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मदन कौशिक ने उन्हें हराने के लिए षड्यंत्र रचा है। हालांकि यह मामला और तूल पकड़ा जिसके बाद दो और विधायकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार से इस पूरे मामले से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से इन सभी आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लक्सर से विधायक संजय गुप्ता के साथ ही काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी भितरघात के आरोप लगाए हैं।

मतदान संपन्न होने के बाद जहां एक और विपक्षी पार्टियां जोड़ घटाने की रणनीति में जुटी हुई है। तो वहीं, भाजपा के भीतर शुरू हुई अंतर कलह का मामला काफी तुल पकड़ता नजर आ रहा है। जिसकी गंभीरता को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने खुद मामले को संज्ञान में लिया है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश महामंत्री संगठन से तलब की है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678