बड़ी खबर – उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस की टीम हुई तैयार, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश नेता प्रतिपक्ष का चयन कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस के भीतर चर्चाएं की जा रही थी। जिसके बाद गुरुवार को कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का रास्ता निकाल दिया है।

और उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है। तो वहीं संगठन की कमान यानी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बनाया जा रहा है। इसके अलावा हरीश रावत को आगामी उत्तराखंड विधानसभआ चुनाव 2022 के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, कांग्रेस देर शाम तक इसकी अधिकारी पुष्टि कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678