राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी रहे मौजूद।

उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड राज्य की तीन राज्यसभा सीटों में से एक राज्यसभा की सीट 2 अप्रैल को खाली हो रही है। जिस पर वर्तमान समय में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी काबिज है। खाली हो रहे राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा प्रत्याशी नामित किया गया है। जिसके बाद गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। हालांकि, नामांकन के दौरान महेंद्र भट्ट के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

वही, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में वो अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही सभी विधायको के आभार व्यक्त करते है। भट्ट ने कहा कि जिस उम्मीद राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साथ ही प्रदेश से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। भट्ट ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पार्टी के छोटे से कार्यकर्ताओं को संसद में जाने का मौका मिलेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678