बुली बाई ऐप – मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को लिया हिरासत मेंI

बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी एक महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया है। इससे पहले मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने विशाल कुमार को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया था। वहीं, इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी महिला ‘बुली बाई’ एप से जुड़े तीन अकाउंट को हैंडल कर रही थी।

बुली बाई एप के मामले में खबरों के मुताबिक मुम्बई  पुलिस ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। हालाँकि, उत्तराखंड पुलिस ने सारे मामले में कहा है कि फिलहाल जांच कर रहे हैं उत्तराखंड जैसी ही गिरफ्तारी की पुष्टि हो जाएगी उसकी जानकारी दे दी जाएगी। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार आज जिला उधमसिंह नगर से मुंबई पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।

आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से देश में बुली बाई की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, बुली बाई एप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर नहीं मिलता बल्कि यह गिटहब नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। आसान शब्दों में कहें तो यहां मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी। जब आप इस ऐप को ओपन करते हैं तो स्क्रीन पर मुस्लिम महिलाओं  का चेहरा नजर आता है, जिसे बुली बाई नाम दिया गया है।  इसमें उन मुस्लिम महिलाओं का नाम यूज किया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

इन मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को प्राइसटैग के साथ साझा किया गया है। यही नहीं, बुली बाई नाम के एक ट्विटर हैंडल से इसे प्रमोट भी किया जा रहा था। इस हैंडल पर मुस्लिम महिलाओं को बुक करने की भी बात लिखी गई थी। हालांकि, भारत सरकार के दखल के बाद अब इस ऐप और इस ट्विटर हैंडल को हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678