कैबिनेट मंत्री हरक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को काटने की कोशिश की

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का विभाग लंबे समय से चला आ रहा है। लिहाजा उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड में चल रहे विवाद को लेकर श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही हरक सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिस पेड़ पर बैठे हैं उसी पेड़ को काटने की कोशिश की है।

कैबिनेट हरक सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहते ना सिर्फ उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया बल्कि जानबूझकर बदनाम भी किया है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री रहते जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को काटने की कोशिश की। पहले घोटाला कहकर जिसे बदनाम किया गया और बाद में उन्हीं कंपनियों को सरकार ने पेमेंट भी कर दिया। यही नहीं हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हमला करते हुए कहा कि वह एक सिंपल से विधायक हैं और वह सरकार का हिस्सा भी नहीं है।

बता दें कि कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को हटाए जाने की मांग पर हरक रावत को कई मंत्रियों और विधायकों का साथ भी मिला है. हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को हटाने की मांग की है. वहीं, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, बंशीधर भगत के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी शमशेर सिंह सत्याल को हटाने का दबाव बनाया है. संभावना है कि सरकार जल्द ही शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष पद से हटा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678