मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे शपथ, जानिए क्या है माजरा?

चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। बजट सत्र से पहले 13 जून को दोपहर एक बजे विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सदस्य पद की शपथ लेंगे। विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। 14 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ लेंगे। हालांकि, अधिकारिक तौर पर शपथ की तारीख तय होनी बाकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की ओर से मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई जाएगी।

सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री उपचुनाव जीत कर सदस्य निर्वाचित हुए है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678