सीएम धामी की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम 5:00 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में जा रही है हालांकि, यह मुख्यमंत्री का और कई मायने में बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, कैबिनेट बैठक में राज्य के सालाना बजट के साथ ही उपनल कर्मचारियों का त्रैमासिक प्रोत्साहन विवाद का हल समेत अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। साथ ही कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना पर मुहर लग सकती है।

यही नही, राज्य पशुधन मिशन योजना को भी कैबिनेट से हरी झंडी मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग के कुछ प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाए जा सकते हैं। 14 जून से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में कई विधेयक और अध्यादेशों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, चंपावत उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद होने जा रही यह कैबिनेट बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

आज शाम को होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के वेतन भत्तों के अलावा लंबे समय से आंदोलन पर चल रहे कर्मचारियों की मांग पर भी विचार हो सकता है। वहीं, इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड और भूमि सुधार कानून को लेकर के भी धामी सरकार अपना मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है। जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में अमलीजामा पहनाने की कोशिश होगी। इसके अलावा विभागों के बजट संबंधी प्रस्ताव और अन्य कई विषयों पर इस कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678