चुनाव से पहले सड़क पर आयी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई, भाजपा ने किया हमला

भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने राज्य में अब तक कांग्रेस की भूमिका को संदिग्ध बताया है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक राज्य में कांग्रेस की भूमिका पर तमाम तरह के आरोप लगाए है। मदन कौशिक ने कहा कि राज्य निर्माण से पहले कांग्रेस के बड़े नेता कहते थे कि मेरी लाश पर राज्य का निर्माण होगा। तो वही, अटल सरकार की ओर से दिये गए विशेष पैकेज को भी कांग्रेस की तात्कालिक डबल इंजन की सरकार ने समाप्त कर दिया था।

मदन कौशिक ने हरीश रावत पर कसा तंज, कहा जो लोग कहते थे उत्तराखंड की चाहत हरीश रावत अब कांग्रेस की चाहत नही रहे। साथ ही कहा कि सेना के बात करने वाली कांग्रेस तमाम जगह पर सेना का अपमान करती नजर आई है। खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहे हुई घटना के दौरान कांग्रेस ने चुप्पी साधी थी। लेकिन अब आगामी चुनाव में हारे हुए युद्ध मे कांग्रेस छटपटाति नज़र आ रही है। हालांकि, आज भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा मुख्यमंत्री निर्देश पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा 2017 से बड़ी जीत के साथ सत्ता पर काबिज हुई।

कौशिक ने कहा कि हम विजय संकल्प की कामना लेकर जनता के बीच जा रहे है। कांग्रेस आज चुनाव की दृष्टि से लड़ाई हारकर अब झटपटा रही है। हालांकि, कांग्रेस का ये आंतरिक मामला है, लेकिन उनकी लड़ाई अब पूरी तरह से सार्वजनिक और सड़क पर आ गयी है। यही नही, विपक्ष के तौर पर कांग्रेस जनता के बीच से नदारद रही है। तो वही, सीएम के नेतृत्व में बेहतर काम, जनता को राहत देने के लिए काम हो रहे है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाये संचालित हो रही है। लेकिन कांग्रेसी आपसी गुटों में ही बंटी हुई नजर आ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678