मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताबड़तोड़ डोर टू डोर जनसभाएं, दो जिले की तीन विधानसभाओं में कर रहे हैं जनसंपर्क

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां दमखम से तैयारियों में जुटी हुई है इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार चुनाव कंपेनिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का डोर टू डोर कार्यक्रम होना है। जिसके तहत मुख्यमंत्री का आज, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले की तीन विधानसभाओ में डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।

इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क करने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। यही नहीं बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को इस बाबत मूल मंत्र दिया जा रहा है कि किस तरह से मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। यही नहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं को यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इन सालों के दौरान राज्य सरकार की क्या कुछ उपलब्धियां रही है जिन्हें जनता के बीच ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678