कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 6 साल के लिए किया निष्कासित, आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल

उत्तराखंड राज्य 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके दृष्टिगत सभी राजनीतिक पार्टियां अपने कुनबे को बढ़ाने की कवायद में जुटी हुई है ताकि आगामी चुनाव में उन को इसका फायदा मिल सके। हालांकि, हर विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति देखने को मिलती है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य में भी इन दिनों नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

दरअसल, लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि किशोर उपाध्याय कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं इन चर्चाओं के बीच जहां कांग्रेस आलाकमान ने कुछ दिनों पहले किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था तो वहीं आज आदेश जारी करते हुए किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यही नहीं, चर्चा यह भी है कि आज किशोर उपाध्याय भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं इस बाबत भाजपा मुख्यालय में तैयारियां भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678