उत्तराखंड में दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्र ध्वज का अपमान, नही दे रहा कोई ध्यान

देश में बच्चो को दी जाने वाली बेहतर शिक्षा हो या भारत की शान, भारत के राष्ट्र ध्वज का हर भारतीय सम्मान करता है। लेकिन जिला उधमसिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र ध्वज का अपनाम हो रहा है। दरअसल, लंबे समय से झंडा चौक पर लगा तिरंगा फटा हुआ है। लेकिन ना ही नगरपालिका ओर ना ही विधायक इस ओर कोई ध्यान दे रहे है।

आपको बता दे कि उत्तराखंड में दूसरा सबसे ऊंचा झंडा चोक जिस पर लहराता तिरंगा जिला उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में है। लेकिन पिछले लंबे समय से इस तिरंगे के फटा होने के कारण देश की शान का अपमान हो रहा है। मगर इस ओर ना ही जसपुर नगरपालिका कोई ध्यान दे रही है, और ना ही क्षेत्रीय विधायक अब देश की पहचान यह तिरंगा अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है।

वहीं, समाज सेवी महाराज सिंह ने बताया कि नगर पालिका हो या क्षेत्रीय विधायक इनकी जिम्मेदारी है कि तुरंत इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। क्योंकि ये शहर का प्रवेश द्वार है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नही है। वही जसपुर की उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि अभी अभी झंडा फटा होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसमे नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी से बातचीत की गई है जिसमे आंधी की वजह से झंडा फटा होने की बात कही गई है और वही एक नोटिस नगरपालिका को इस संबंध में भेजा जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678