देहरादून के डाट काली मंदिर के समीप हुआ लैंडस्लाइड, बाइक सवार के ऊपर भरभरा कर गिरा मलवा, दो व्यक्ति हुए घायल

उत्तराखंड राज्य में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्रों में भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून के डाट काली सुरंग के पास से सामने आया है। जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते डाट काली सुरंग के पास लैंडस्लाइड हो गया। और लैंडस्लाइड के चपेट में एक बाइक सवार आ गया। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर की तरफ से एक वाहन संख्या up11Q 3805 मोटरसाइकिल डिस्कवर सवार लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी गण सुंदरपुर, ये दोनों व्यक्ति लैंडस्लाइड से आए मलबे के नीचे दब गए थे। हालांकि, ये दोनों व्यक्ति बिहारीगढ़, सहारनपुर के रहने वाले हैं।

लैंडस्लाइड में आये मलबे में दो व्यक्तियों के दबे होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। साथ ही लैंडस्लाइड के कारण नई टनल से यातायात बाधित होने पर यातायात को पुरानी टनल से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। यही नही, इस संबंध में सूचना संबंधित थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678