विधानसभा में बैकडोर से भाजपा के कई नेताओं के चहेतों की हुई है भर्ती, महरा ने उठायी जांच की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने विधानसभा में हाल में ही हुई नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का पीआरओ विधानसभा में नियुक्त हुआ है पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का पीआरओ भी विधानसभा में नियुक्त किया गया है।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार का पीआरओ भी विधानसभा में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो ओएसडी की पत्नी भी विधानसभा में नियुक्ति की गई है। इन सभी की नियुक्ति का आधार क्या है कौन सा एग्जाम पास कर के लोग पहुंचे हैं इसकी जांच होना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678