पुलिस जवानों की पदौन्नति के लिए एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित, मिलेगा 4200 का ग्रेड पे

उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड राज्य में पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या लंबे समय से चली आ रही है हालांकि इसका कोई समाधान नहीं हो पा रहा था जिसके चलते पुलिस जवानों के परिजन सड़कों पर उतर कर कई बार सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर चुके हैं तो वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या को सुलझाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत पुलिस विभाग में एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित किया गया है जिससे पुलिस जवानों को प्रमोशन मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।

डीजीपी अशोक कुमार ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678