उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 का परीक्षाफल कल जारी होने जा रहा है। दरअसल, विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की मौजूदगी में कल यानी 6 जून 2022 को शाम 04.00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में घोषित किया जायेगा। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2022 से  19 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। जिसके लिए प्रदेश भर में 1333 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे।

इस परिषदीय परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 129778 परीक्षार्थी तथा इण्टरमीडिएट में 113164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के उपरान्त उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल, 2022 से 09 मई, 2022 के बीच सम्पन्न किया गया। तो वही, उत्तर पुस्तिका के जांच के बाद परीक्षा फल निर्माण कार्य परिषद कार्यालय पर संपादित किया गया। इसी क्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा साल 2022 का परीक्षाफल विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में  06 जून, 2022 को शाम 04:00 बजे घोषित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678