दुःखद – हरिद्वार की उप जिलाधिकारी रही पीसीएस संगीता कनौजिया हार गई जिंदगी की जंग

हरिद्वार के लक्सर की उप जिलाधिकारी रहीं पीसीएस अफसर संगीता कनौजिया का आज सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में निधन हो गया है। बात दे कि संगीता कनौजिया का बीते 26 अप्रैल लक्सर में कार एक्सीडेंट हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहाँ 4 महीने तक डॉक्टर उन्हें बचाने के प्रयास करते रहे। लेकिन आज संगीता जिंदगी की जंग हार गईं। संगीता कनौजिया के निधन की पुष्टि एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की है।

दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। एम्स प्रशासन के मुताबिक, संगीता को एम्स ऋषिकेश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।26 अप्रैल को रुड़की क्षेत्र के लंढौरा के पास सोलानी पुल पर एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया की गाड़ी की एक ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहाँ 30 अप्रैल को न्यूरो सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनके गले एवं स्पाइन सर्जरी की थी।

उनकी गर्दन, छाती और सिर में गहरी चोटें आईं थी। एम्स प्रशासन के मुताबिक संगीता को एम्स ऋषिकेश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। आज सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678