उपनल कर्मचारियों को राज्य सरकार का बड़ा तौफा, वेतन वृद्धि पर कैबिनेट ने लगाई मुहर

लंबे समय से अपने कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर कई बार अपने कर्मचारियों ने न सिर्फ धरना प्रदर्शन किया बल्कि मुख्यमंत्री समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात भी की ताकि उनकी मानदेय को बढ़ाया जा सके। ऐसे में अपने कर्मचारियों के लिए धामी कैबिनेट में एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत प्रदेश में मौजूद 22000 अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।

हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपना कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले हैं तोहफा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल मंगलवार को सचिवालय में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में काम कर रहे सभी अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी। जिसे 22000 अपने कर्मचारियों को सीधे तौर पर इसका फायदा मिलेगा। धामी मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि 10 साल से कम की नौकरी वालों को 2 हज़ार वेतन वृद्धि और 10 साल से अधिक की नौकरी वाले कर्मचारियों को 3 हज़ार रुपये की वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है।

2022 चुनाव से पहले कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उपनल कर्मियों को भी साधने का काम किया है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन वृद्धि से अब कर्मचारियों लाभ मिल सकेगा। हालांकि लंबे समय से उपनल कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे ऐसे में राज्य सरकार ने उनके वेतन को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है जिसके आदेश जल्द ही जारी कर दी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678