प्रदेश में बढ़ा ठंड का कहर, उच्च हिलामयी क्षेत्रों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी।

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। हालांकि, दीपावली पर्व से पहले ही प्रदेश में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी थी। तो वहीं, अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र पर बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र पर हो रही बर्फबारी के चलते पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ गया है। सोमवार यानी बीते दिन प्रदेश भर में कोहरा देखा गया।

तो वही, आज यानी मंगलवार की शुरुवात भी हल्के कोहरे के साथ हुई है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बादल भी छाए दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को मौसम ने बदली करवट के चलते बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है साथ ही अन्य उच्च हिमालय क्षेत्र पर बराबरी का सिलसिला भी जारी है जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का कहर बढ़ गया है। यही नहीं, मसूरी के तापमान का पर भी 7 डिग्री तक गिर गया है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। जिसका असर प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रदेश के मैदानी जिलों खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे की संभावना जताई गई है, साथ ही देहरादून में बदल छाए हुए है। लिहाजा देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678