देहरादून की महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, जानिये क्या है वजह?

उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाली एक 80 वर्षीय महिला ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम और अपनी तमाम चल संपत्ति की वसीयत कर दी है। बुजुर्ग महिला के नाम 50 लाख से ज्यादा की एफडी और ज्वेलरी है जिसके हकदार अब राहुल गांधी होंगे। देहरादून के वृद्ध आश्रम प्रेमधाम में बहुत सारे बुजुर्ग रहते हैं इन्हीं में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजयाल भी रहती है। पुष्पा मुंजयाल आंखों से देख नहीं सकती और करीब 23 वर्षों से वह इसी वृद्ध आश्रम में रहती है।

पुष्पा मुंजयाल ने करीब 50 लाख रुपए की अपनी चल संपत्ति का वारिस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाया है और बाकायदा लीगल तौर पर उन्होंने इसकी रजिस्ट्री कर के कागजात कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को सौप दिये है। उनकी अचल संपत्ति के हकदार अब राहुल गांधी हैं। 50 लाख की बैंकों में एफडी के साथ-साथ
पुष्पा मुंजयाल के पास करीब 10 तोला ज्वेलरी भी है पुष्पा मुन्जियाल चाहती थी कि राहुल गांधी जब शादी करेंगे तो यह ज्वैलरी राहुल गांधी की पत्नी को भेंट करेंगी।

पुष्पा कहती हैं कि राहुल गांधी ने अभी शादी नहीं की है जबकि उनकी इच्छा थी की राहुल की  पत्नी को यह सारी ज्वैलरी भेंट करती। अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने के पीछे पुष्पा मुन्जियाल बताती है कि राहुल गांधी बेहद सरल और सीधे हैं लोग उन्हें बेवजह परेशान करते हैं राहुल गांधी बहुत भोले हैं और वह से प्रभावित हैं। यही नहीं, पुष्पा मुन्जियाल कहती हैं कि उनके परिवार ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी हो या जवाहरलाल नेहरू ने या फिर सोनिया गांधी देश के लिए बलिदान दिए हैं इसलिए वह राहुल गांधी से प्रभावित हैं और उनको अपने बेटे की तरह मानती हैं।

पुष्पा मुन्जियाल राहुल गांधी को अपने वारिस की तरह मानती है। पुष्पा मुंजयाल लंबे समय तक अध्यापिका रही हैं और उन्होंने जो भी आज तक कमाया है वह सब राहुल गांधी के नाम कर दिया है पुष्पा बताती हैं कि पिछले 9 वर्षों से उन्होंने जो भी बैंक में आ एफ डी कराई है उसम एफडी के नॉमिनेशन में राहुल गांधी का नाम डलवाया है। वृद्ध आश्रम में सादगी से रहने वाली 80 वर्षीय  पुष्पा मुंजयाल बताती हैं कि उनके परिवार में उनके माता-पिता का देहांत बहुत पहले हो चुका है। उनकी एक भाई का भी कैंसर से देहांत हो गया अब सिर्फ उनकी एक बहन है जिसकी बहुत पहले शादी हो चुकी है हालांकि, अपनी चल संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने पर उनका कहना है कि उनकी बहन को किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है।

देहरादून निवासी पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।

उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे  इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678