उत्तरकाशी में हुआ दर्दनाक हादसा, तीन लोगो की मौत, तीन घायल।

उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी और ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दुखद घटना में तीन लोगो की मौत और तीन लोग घायल हो गए है।

SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस, DDMA, QRT आदि के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 03 घायलों को निकाला। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। साथ ही अन्य 03 मृतकों के शवों को निकालकर रोप और बॉडी बैग की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुँचाया।

घायलों का विवरण……..

आदित्य रावत पुत्र रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।

दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।

रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।

मृतकों का विवरण………

इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।

कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी

आशा देवी पत्नी मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678