केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेगें प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने केंद्र सरकार में अपर सचिव व सयुंक्त सचिव स्तर के पद पर 43 अधिकारियों के नियुक्ति आदेश किए हैं। इनमें दो आईएएस अधिकारी उत्तराखंड कैडर के भी हैं। केंद्र सरकार ने शासन में प्रमुख सचिव पद पर तैनात आरके सुधांशु और सचिव अमित सिंह नेगी की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद दोनों अफसर उत्तराखंड से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विदा हो जाएंगे।

प्रदेश सरकार के कुछ और नौकरशाह भी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध हैं। हाल ही में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इंपैनलमेंट हुआ। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकि ने दोनों आईएएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति पर सहमति प्राप्त होने की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी की तैनाती की सहमति वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव पद पर प्राप्त हुई है। प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर प्रतिनियुक्ति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678