शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने क्यों कहा यशपाल आर्य को गिद्ध

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य पर कुछ दिनों पहले हुए हमले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल पूर्व मंत्री यशपाल आर्य इस हमले का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बता रही है और उनके सय पर हुई इस घटना का दावा कर रही है। जिस पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बड़ा बयान जारी करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से की है। साथ ही कहा कि ‘गिद्ध कितनी भी ऊँचाई पर चला जाए उसकी नजर सड़े-गले मीट पर ही होती है’।

आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने साल 2016 में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। और साल 2017 में भाजपा की सरकार बनी दिया जाए भाजपा सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही यशपाल आर्य ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में एक घर वापसी कर ली। यशपाल आर्य के द्वारा कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच यशपाल आर्य को लेकर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इसी बीच कुछ दिनों पहले बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया था जिस मामले में तूल पकड़ी और कांग्रेस ने इस हमले का जिम्मेदार भाजपा को ठहराया। तो वही, इस हमले के सवाल पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से कर दी है। पांडे ने कहा कि यशपाल आर्य उनके बड़े भाई है और प्रदेश के एक बड़े वरिष्ठ नेता है। लेकिन अफसोस इस बात की है कि ‘गिद्ध कितनी भी ऊँचाई पर चला जाए उसकी नजर सड़े-गले मीट पर ही होती है’।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी आदमी को इतनी घटियापने पर नहीं करना चाहिए। यशपाल आर्य ने कई बड़े दायित्व संभाले हैं लेकिन उनके साथ जो घटना हुई है वह उनके पाले हुए ही पाप है। हालांकि वह इस घटना की निंदा करते हैं क्योंकि ऐसी घटना किसी के साथ नहीं होना चाहिए। लेकिन जो व्यक्ति पाप पालता है उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678