एक क्लिक पर मिलेगी 75 जन सुविधाएं एक पोर्टल पर

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी व्यवस्था को आम जनता के और करीब लाने के लिए अपनी सरकार और उन्नति पोर्टल का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम, मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने पोर्टल का उद्घाटन किया है। जिसके बाद प्रदेश सरकार के 09 विभागों की 75 जन सुविधाएं एक क्लिक के साथ एक पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि विभागों में चलने वाली योजनाओं की जानकारी आम जनता को होना बेहद ही जरूरी है। इसके साथ वो कैसे घर बैठें ये सुविधा उठा सकते है, इसके लिए उन्नति पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसमें 75 से ज्यादा सुविधाएं एक मंच पर उपलब्ध होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के 75वें साल में 75 सेवाओं को इससे जोड़ा गया है। योजनाओं के ऑनलाइन होने से सीएम से लेकर मुख्य सचिव तक इस पर सभी की निगरानी रहेगी।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए इंफार्मेशन डेवलपमेंट एजेंसी आइटीडीए ने उन्नति पोर्टल को तैयार किया है। इस पोर्टल की लॉन्चिंग के बाद लाभार्थियों को अब घर बैठे तमाम सुविधाएं मिलेगी। चाहे निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो, आय प्रमाण पत्र बनवाना हो या फिर जाति प्रमाण पत्र सभी को तय अवधि के अन्दर सेवाएं मिल सकेगी। आनलाइन आवेदन होने से दुरस्त क्ष्रेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए तहसील अथवा अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

वंही, आइटीडीए के एमडी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने पोर्टल के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी देते हुए बताया पहले आम आदमी को विभन्न तरह के सर्टिफिकेट के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिसे समाप्त करते हुए आमजन की सुविधाओं के लिए आज से ऑनलाईन पोर्टल, अपनी सरकार का किया गया है। इससे जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाती प्रमाणपत्र, समेत 75 सेवाओ को जोड़ा गया है। भविष्य में इसे बढ़कर 250 सेवाओ को जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल पर अपना एकाउंट बनाकर कोई भी अपने प्रमाणपत्र सुरक्षित रख सकता है और सरकारी नोकरी लगने पर सरकार के द्वारा भी उनकी आसानी से जाँच कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678