बड़ी खबर – नहीं रहे उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठम विधायक हरबंस कपूर

उत्तराखंड के वरिष्ठम विधायकों में सुमार देहरादून के कैंट  विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे, उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा की विधायक रहे हैं। ऐसे में उनके निधन से उत्तराखंड को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके घर पहुंच रहे है।

बीजेपी को उनके जाने से एक बड़ा झटका लगा है। क्योकि, उनकी विधानसभा में जगह कोई लेने की स्थिति में भी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में महज 20 से 25 दिनों का ही वक्त बचा है ऐसे में उससे पहले ही कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर के निधन होने से भाजपा को काफी बड़ा झटका लगा है।

भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर अब हमारे बीच में नहीं है। हरबंस कपूर का जन्म 7 जनवरी 1946 में हुआ था। वो एक ऐसे राजनीतिज्ञ रहे जिन्हें उत्तराखंड राजनीति का भीष्म पितामाह कहे तो गलत नही होगा।  आज उनके निधन ने उत्तराखंड बीजेपी को एक बड़ा झटका तो दिया ही है साथ ही उनकी खाली हुई जगह को आने वाले कई सालों तक भरने वाला चेहरा भी नजर नहीं आ रहा है।

आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के वह सच्चे सिपाही थे। वह उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है, वह 2007 से 2012 तक स्पीकर रहे। वे देहरा खास सीट से विधानसभा के लिए चुने गए। 1985 में पहली हार के बाद, उन्होंने कभी भी विधान सभा चुनाव नहीं हारे और देहरादून से लगातार आठ बार (उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में और उत्तराखंड विधान सभा में चार- चार बार जीतकर विधानसभा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678