“युवा मुख्यमंत्री और 60 प्लस” नारे के साथ जनता के बीच जाएगी भाजपा

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मध्य नजर सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गई है।भाजपा में भी प्रदेश पदाधिकारियों के बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक आहूत की गई। हालांकि, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के तमाम प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जहां 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया, तो वही 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाने के लिए भाजपा ने नारा भी दे दिया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा “युवा मुख्यमंत्री के साथ 60 प्लस” के नारे के तहत भाजपा जनता के बीच चुनाव में जाएगी। वही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है। इसलिए भाजपा ने युवा मुख्यमंत्री 60 प्लस नारे के तहत विधानसभा चुनाव में जाएगी।

मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने आगामी 2 महीनों के कार्यक्रम भी तय दिए है, जिसके तहत सरकार और संगठन जनता के बीच पहुंचेगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी 10 दिनों तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। साथ ही सरकार के मंत्री भी जिलों का भ्रमण करेंगे और उस दौरान ब्लाक प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678