उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर तमाम पेंडिंग पड़ी योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की।
आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने का ही वक्त बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल, चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए है। यही नही, तमाम नेता चुनाव से पहले दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। और चुनाव में मद्देनजर रणनीतियां बना रहे है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव को फतह किया जा सके।
यही नही, महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जानकारी दी कि प्रदेश में पर्यटन विभाग, पर्यटकों के लिए तमाम व्यवस्थाएं कर रहा है। जिसके तहत अनेक टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं। यही नही, धार्मिक सर्किट को विकसित करने में लगा है। ताकि, प्रदेश में मौजूद प्राचीन मंदिरों के बारे में पर्यटकों को आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सके।