मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाई ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से की टिकट की दावेदारी

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है। इसी क्रम नेता भी जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं उस क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने में जूटे हुए है। इसी क्रम में वर्तमान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी विधायक का चुनाव लड़ने जा रही है। जी हां, अनुकृति गुसाईं ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की है। हालांकि, इस बात की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं कि अनुकृति गुसाईं आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली हैं।

लेकिन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इशारों-इशारों में यह स्पष्ट कर दिया है कि वो आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। यही नही, अनुकृति ने बातों बातों में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि लैंसडाउन विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अनुकृति ने खुलकर चुनाव लड़ने का दावा नही किया है, लेकिन लंबे समय से अनुकृति के चुनाव लड़ने खबरें सच साबित हो गयी है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि किस दल से अनुकृति चुनाव लड़ेंगी।

अनुकृति ने इशारों इशारों में कहा कि लैंसडाउन में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। वहां की सड़कें इतनी खराब है कि कई बार महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे को जन्म दे देती हैं। या फिर जच्चा-बच्चा की मौत भी हो जाती है। लिहाजा, वो लैंसडाउन की बेटी है और लैंसडाउन के लिए कुछ करना चाहती है। अनुकृति ने बताया कि वह क्षेत्र में लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं क्योंकि एनजीओ के माध्यम से महिलाओं को कार्य दिया जा रहा है।

साथ ही अनुकृति ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के लोग महिलाएं और लैंसडाउन के लोग अगर मुझ पर भरोसा करेंगे, तो मैं तैयार हूं और अगर वह मुझ पर भरोसा करते हैं तो मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगी। महिला एवं बाल उत्थान एनजीओ के माध्यम से हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि वहां की महिलाओं और क्षेत्र को किस तरह से आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678