पुलिस की गौरा शक्ति एप करेगी महिलाओं की सुरक्षा, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को बनाया जाएगा और सख्त – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखण्ड पुलिस के दो ऐप ’’गौरा शक्ति एवं पब्लिक आई-ऐप’’ का शुभारम्भ किया। गौरा शक्ति ऐप से महिलाओं को किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। तो वही, पब्लिक आई-ऐप से जनता किसी भी अपराध एवं घटना की जानकारी फोटो, विडियों एवं टैक्स्ट के माध्यम से सम्बन्धित जिला एवं डायल 112 को अवगत करा सकेंगे। यही नही, अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये गये।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री-I पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री ने Flag off कर रवाना किया। यही नही, मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय का भ्रमण किया। जहॉ पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को  पुलिस कार्य प्रणाली, पुलिस के समक्ष चुनौतियॉ, भविष्य की कार्य योजनायें आदि की जानकारी दी। वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रधानमंत्री के विजन के अनुरुप स्मार्ट, संवेदनशील, आधुनिक तथा जबावदेह बनाने के लिये प्रतिबद्व है।

मुख्यमंत्री में पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश……

– विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकरियों की भी जबाव देही तय की जायेगी।
– उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।
– बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा ।
– पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।
– पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।
– पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।
– पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।
– इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।
– पुलिस कमर्मचारियों के 4600 रुपये ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
– उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एण्टी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678