बड़ी खबर -निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी ऋतु खंडूरी, जानिए क्या है वजह?

नई सरकार का गठन होने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है। भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी थोड़ी देर में विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन भरेंगी। तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नामांकन भरने के लिए विधानसभा नहीं आ रहा है ऐसे में ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी। और प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगी।

दरअसल, उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिल रहे हैं। लिहाजा पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है जब विधानसभा अध्यक्ष के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी मिलेगी। विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री और ऋतु खंडूरी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। ऐसे में कुछ ही देर में ऋतु खंडूरी नामांकन का पर्चा भरेंगे और निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678