उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेंगी ऋतु खंडूरी, आज भरेंगी नामांकन

नई सरकार का गठन होने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है। भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी आज शाम 5:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन भरेंगी। तो वही, भाजपा विधायक खजान दास विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन भरेंगे। दरअसल उत्तराखंड राज्य गठन के बाद सहित विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिल रहे हैं लिहाजा पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है जब विधानसभा अध्यक्ष के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि ऋतु खंडूरी शाम 5:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन भरेंगे। लिहाजा उत्तराखंड राज्य को पहली महिला स्पीकर मिलने जा रही है। यही नहीं, राजपुर से विधायक खजान दास, विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678