मुख्यमंत्री क्यों नही कर पा रहे है बाबा केदार के दर्शन, जानिए वजह?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ धाम का दौरा एक बार फिर स्थगित हो गया है। जी हां, मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी पहली बार केदारनाथ धाम पहुंचने वाले थे। साथ ही केदारनाथ में पुननिर्माण कार्यों का जायजा भी लेना था, लेकिन इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा स्थगित हो गया है।

कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह मुख्य सचिव एसएस संधू के साथ देहरादून से हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को देखते हुए केदारनाथ धाम और रुद्रप्रयाग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर लिए थे। लेकिन मौमस खराब होने के कारण बीते हफ्ते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया था। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर से लैडिंग न होने के कारण केदारनाथ लैंड होने से पहले ही वापस लौटना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी खासा संजीदा हैं। इसलिये वो खुद मौके पर जाकर कार्यों का जायजा व काम में जुटे लोगों से चर्चा करना चाहते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अभी सत्ता संभाले हुए एक माह का भी समय नहीं बीता है लेकिन वो लगातार पहाड़ के दौरे कर व्यवस्थायें बेहतर बनाने के लिए जनहित के कार्यों को तवज्जो दे रहे हैं।  लेकिन, मुख्यमंत्री का आज का केदारनाथ दौरा एक बार फिर स्थगित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678